फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे को रफ्तार देगा फ्लाईओवर

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 08:03 PM IST

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाले 188 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। फ्लाईओवर पर गर्डर स्थापित किए जा चुके हैं और अब उस पर आरसीसी स्लैब निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर पहुंच सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत अभी कुछ स्थानों पर फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और अन्य संरचनात्मक कार्य शेष हैं। इसी परियोजना के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। अब फ्लाईओवर के ऊपर कंक्रीट स्लैब डालने का कार्य शुरू हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें