फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में मौसम बदला: भीषण गर्मी से मिली राहत, तापमान में 6-7 डिग्री की गिरावट

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 31 May 2026 08:03 PM IST

शहर में मौसम ने अचानक करवट ली है। पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश और तेज आंधी के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आए बदलाव के चलते तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते कई दिनों से शहर में तेज धूप और लू जैसे हालात बने हुए थे। तापमान लगातार 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा था, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा था और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था। हालांकि बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें