हरियाणा से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में बस सफर की सुविधा बढ़ सकती है। परिवहन विभाग ने हरियाणा और बिहार के बीच 12 अंतरराज्यीय बस रूट प्रस्तावित किए हैं। इनमें गुरुग्राम को बिहार की राजधानी पटना समेत पूर्णिया, गया और मधुबनी से जोड़ने की योजना है। परिवहन विभाग की ओर से 30 अक्तूबर को इसका मसौदा राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। इसके लागू होने पर गुरुग्राम से बिहार जाने वाले यात्रियों को अंतरराज्यीय बस सेवा का विकल्प मिल सकेगा।