फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट मोटरसाइकिल पर लगाए गए मोडिफाइड साइलेंसरों पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज निकालने पर पुलिस ने रविवार को सख्त कार्रवाई करते हुए साइलेंसरों पर बुलडोजर चलाया। शहर सोहना थाना पुलिस के प्रबंधक रविंद्र ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगवाकर मोटरसाइकिल का प्रयोग करने वाले चालकों के खिलाफ पहले चालान किए और उनके साइलेंसर उतरवाकर जब्त कर लिए गए। रविवार को पुलिस ने बाजार में साइलेंसर को बिछाया और उन पर बुलडोजर चलाकर साइलेंसरों को नष्ट किया गया। मोडिफाइल साइलेंसर से आम जनों को काफी परेशानी होती है। पुलिस ऐसी कार्रवाई पहले भी कर चुकी है। इसके बावजूद चालक सुधर नहीं रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें