फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में महिला कलाकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी, लोक कलाओं से आधुनिकता का संगम

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 15 Mar 2026 10:00 PM IST

गुरुग्राम के सेक्टर 28 स्थित म्यूजियो कैमरा के प्रदर्शनी कक्ष में 13 महिलाओं की पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई। देश के विभिन्न हिस्सों की महिलाओं ने क्रेप डिम आर्ट कलेक्शन समूह के माध्यम से यह चित्र प्रदर्शनी प्रस्तुत की। शुक्रवार से रविवार तक लोगों ने महिला कलाकारों की रचनाएं देखी। जिसमें उन्होंने पेंटिंग के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग कर लोक कलाओं के साथ आधुनिक कला, अबस्ट्रैक्ट आर्ट, रंगों के अनोखे संयोजन से शांति, प्राकृतिक सौंदर्य, ध्यान, सुलेख कला, ऑयल, वाटर कलर, मिक्सड मीडिया का सुंदर प्रयोग किया है। प्रदर्शनी का संयोजन करने वाली भावना रस्तोगी ने बताया कि इसमें कुछ महिला कलाकार अन्य प्रोफेशन मेंं है मगर कला के प्रति उनका अनुराग है। डॉ लुबना पेशे से डाॅक्टर हैं मगर वे देश के विभिन्न हिस्सों में पर्यटन कर धार्मिक स्थलों के आर्ट को विषय बनाया है। अदिति बोस डिजाइनर है, कैनवास पर कपड़ों को जोड़कर अनोखे प्रयोग किए। प्रदर्शनी में प्रकृति पर आधारित पेंटिंग को खूब पसंद किया गया।अदिति बोस मलिक, भावना प्रसाद रस्तोगी, कपिला माथुर, लुबना साफावी, मनीषा कारकी, निधि चरण, पायल लाल दास, रवीन सूरी, रूही कपूर, सलोनी चावला, शिरीन शंकर, स्मिता भरतिया और जीनिया मदन गुप्ता के अलग-अलग मीडियम में बनाए गए चित्रों को इस प्रदर्शनी में रखा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें