गुरुग्राम नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग के डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर एनफोर्समेंट (डीटीपीई) द्वारा एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसका नाम है 'ऑफिस ऑन द स्पॉट'। यह एक स्वप्रेरित (सू-मोटो मोटो) कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य यह है कि गुरुग्राम की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में हर सप्ताहांत पर मौके पर जाकर पूरी कॉलोनी का निरीक्षण किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। इस कार्यक्रम की श सुशांत लोक-2, सेक्टर-55, गुरुग्राम से की गई। डीटीपीई अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कॉलोनी की हर गली में जाकर हर मकान और इमारत का निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान जहां भी नियमों का उल्लंघन मिला, वहां पर मौके पर ही शो कॉज नोटिस तैयार किया गया, डिस्पैच नंबर आवंटित किया गया और उसे भवन पर चिपका दिया गया।