फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रदूषण की धूल नहीं: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की इस सड़क का है बुरा हाल, हवा सांस लेने लायक नहीं

अनुज कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 07:18 PM IST

यह दृश्य धुंध और कोहरे वाले दिन का नहीं है। पूरे धूप वाली दोपहर का है। सड़क पर धूल इतनी है कि कुछ दूरी पर भी दृश्यता नहीं है। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के औद्योगिक और नए शहर मानेसर तक पहुंचने वाली सेक्टर 85-86 से भांगरोला तक की सड़क पर उड़ रही धूल के कारण यहां की हवा सांस लेने लायक नहीं है। सड़क का यह हिस्सा निर्माण के लिए तोड़ दिया गया है। इस पर पानी का कोई छिड़काव नहीं है। बृहस्पतिवार पांच जून को जब सारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जब सारी दुनिया पेड़ पौधे लगा रहे थे, यहां से गुजरने वाले हजारों लोग धूल को सांसों में भर कर बीमारियां घर लेकर जाने को विवश है। मानेसर में बने न्यू गुरुग्राम की सोसाइटियों वाले इलाके, आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र के साथ बढ़ा, भांगरोला आदि गांवों के लोग भी इसी सड़क से गुजरते हैं। लोगों ने बताया कि लंबे समय से करीब यह सड़क तोड़ दी गई है। सड़क पर काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही है। सेक्टर 85- 86 की सोसाइटियां इस धूल भरी सड़क के ठीक सामने हैं। सड़क यह हिस्सा करीब पांच किमी का है, जिसमें भांगरोला चौराहे के बाद कुछ दूर सड़क बनी है बाकी रोड़ियां बिखरी हैं। लोगों ने मांग की है कि टूटी सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाए। जहां सड़क बनानी हो, वहीं की सड़क तोड़ी जाए। इस इलाके पूरी सड़क तोड़कर छोड़ दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें