फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू और तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी, गुरुग्राम के स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराने वालों की संख्या बढ़ी

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 23 May 2026 09:17 PM IST

गुरुग्राम में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लू के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में भी देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन दिनों वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और कमजोरी की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी और लू के कारण लोगों की तबीयत खराब हो रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। शनिवार को नखड़ौला पीएचसी केंद्र पर करीब 80 मरीज जांच कराने पहुंचे। वहीं, भांगरौला पीएचसी में 70 और कासन पीएचसी में 88 मरीजों की जांच की गई। डॉक्टरों ने लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें