दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो होंडा चौक अंडरपास की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) की टीम ने मौका मुआयना किया। टीम ने मौके से मिले पत्थर के टुकड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए लिया है। वहीं, अंडरपास बंद होने से दोपहर दो बजे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। हीरो होंडा चौक अंडरपास में सोमवार की रात करीब 9.30 बजे पत्थर के टुकड़े गिरने की घटना हुई थी। इससे कई गाड़ियों से शीशे टूट गए और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले को संभाला और जानकारी एनएचएआई को दी।