परिषद् के हेलीमंडी स्थित श्री बाबा हरदेवा रामलीला में कोलकता के कलाकारों के द्वारा बीती रात रामलीला के मंचन में लंकापति रावण द्वारा सीता हरण किए जाने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अपनी जानकी सीता के लिए काफी व्याकुल थे और फिर उन्होंने हनुमान से मिलकर सीता को खोजने के लिए उन्हें रवाना किया। साथ ही हनुमान जी ने श्री राम से कहा... हे प्रभु मैं मां सीता को कैसे पहचानूंगा। कोई ऐसी चीज दीजिए जिससे कि जानकी माता मुझे आपका दूत समझ सके और हनुमान माता सीता की खोज में रवाना हो जाते हैं।