गुरुग्राम के खांडसा रोड स्थित बाजार में अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और सफाई व्यवस्था की बदहाली से व्यापारी लंबे समय से परेशान है। मार्केट संवाद के दौरान दुकानदारों ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि शाम के समय बाजार की स्थिति सबसे अधिक खराब हो जाती है। दुकानों के सामने रेहड़ी-पटरी लगने और सड़क पर अवैध कब्जों के कारण ग्राहकों का बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।