गुरुग्राम सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में राज्य स्वास्थ्य मंत्री आरती राव पहुंचीं। जहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय यूथ दिवस पर एड्स एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत की गई। राज्य स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने आईएमए ने आयुष्मान धारकों का इलाज बंद पर जवाब दिया। साथ ही सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल की नई इमारत निर्माण पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ प्लानिंग की जा रही है।