गुरुग्राम जिले में सोमवार को भी परीक्षा का सिलसिला जारी रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दोनों बोर्ड के छात्र परीक्षा में बैठें। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10 वीं के छात्रों ने सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर दिए। वहीं सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12 वीं के छात्रों ने हिंदी विषय की परीक्षा में शामिल हुए। दोनों बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अनुशासन और नकल रहित परीक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती नजर आई। परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर निकलने वाले हरियाणा बोर्ड के छात्रों ने बताया कि सामाजिक विज्ञान पेपर कठिन नहीं आया था। पेपर सिलेबस के अनुसार होने की वजह से पेपर समय पर पूरा हो गया था। कई सवाल थोड़ा घूमकर आया था। वहीं सीबीएसई बोर्ड के हिंदी विषय के छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था। कई छात्रों का पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया।