नाथूपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जोनल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14 बालक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एमपी माजरा की टीम ने सेक्टर-9 के ग्रीनवूड स्कूल को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में भी एमपी माजरा की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल दूसरे और ग्रीनवूड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि ग्रीनवूड स्कूल उपविजेता और लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।