फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: निजीकरण के विरोध में आज से तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे बिजली कर्मी, आदेश की प्रतियां जलाई

हरियाणा पावर इम्प्लाइज इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बिजली कर्मी 22 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक तीनों तक हड़ताल पर रहेंगे। गुरुग्राम के करीब 4.5 हजार बिजली कर्मी तीन दिनों तक काम नहीं करेंगे। करीब 8 लाख उपभोक्ताओं पर इसका असर हो सकता है। दो दिन पहले हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी)द्वारा बिजली वितरण के लिए इलेवन पावर कंपनी को पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस (समानांतर वितरण लाइसेंस) का आदेश दे दिया था। इसके बाद से बिजली कर्मियोंके संयुक्त मोर्चा ने इसका विरोध करने का निर्णय लिया। बुधवार को बिजली कर्मियों ने एचईआसी के उस आदेश की प्रति जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जिसमें निजी कंपनी को बिजली वितरण के अधिकार देने के आदेश हैं। कर्मचारियों ने एचईआरसी के खिलाफ नारे बाजी की। मंगलवार को भी कर्मियों ने पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया था। पावर इंप्लाइज एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गोयल ने बताया कि तीन दिनों तक पूरे हरियाणा के बिजली कर्मी काम नहीं करेंगे। एचईआरसी के इस आदेश से हरियाणा के करीब 12.5 हजार कर्मियों को रोजगार दांव पर है। दूसरी ओर डीएचबीवीएन ने बिजली कर्मियों के 22, 23 और 24 अक्तूबर के हड़ताल को लेकर आरडब्ल्यूए संगठनों को पत्र जारी कर बिजली सेवा बहाल रखने का आश्वासन दिया है। आरडब्ल्यूए को भेजे गए संदेश में लिखा है कि डीएचबीवीएन प्रशासन निजी एजेंसियों, ठेकेदारों और प्रशिक्षुओं (एपरेंटिस) जैसे वैकल्पिक संसाधनों का प्रबंध करके बिजली की आपूर्ति को बिना किसी रुकावट के बनाए रखने का हर संभव प्रयास करेगा। चूंकि डीएचबीवीएन के बड़ी संख्या में कर्मचारियों और विभिन्न यूनियनों (जैसे एएचपीसी, एसएसईबी और एचपीईए ) के सदस्यों के इस हड़ताल में शामिल होने की संभावना है, इसलिए इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं ने से अनुरोध है कि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में असुविधा से बचने के लिए डीजी सेट या बिजली के अन्य वैकल्पिक स्रोतों का प्रबंध कर लें। यदि बिजली आपूर्ति में कोई बाधा आती है, तो डीएचबीवीएन उसे तुरंत बहाल करने के लिए त्वरित कार्रवाई करेगा और बिजली आपूर्ति को लगातार बनाए रखने का हर संभव प्रयास करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें