दशहरा पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रावण के पुतलों की बिक्री शुरू हो गई है। महरौली रोड, न्यू कॉलोनी, राजीव चौक, रेलवे रोड, सुभाष चौक और बादशाहपुर समेत कई इलाकों में कारीगरों ने पुतले सजाकर बिक्री के लिए रख दिए हैं। इस बार बाजार में दो फीट से लेकर 70 फीट तक के पुतले उपलब्ध हैं। इनकी कीमत तीन हजार रुपये से शुरू होकर 50 हजार रुपये तक है। दर्शकों से पुतले का काम कर रहे कारोबारी मदन गुप्ता का कहना है कि इन दो दिनों में 35 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार पारंपरिक पुतलों के साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली पुतले भी तैयार किए जा रहे हैं।