छठ महापर्व को लेकर बसई तालाब पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तालाब के चारों ओर अस्थायी घाट बनाकर तैयार किए गए हैं। बसई छठ घाट समिति की ओर से पूजा-अर्चना के साथ आकर्षक झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु बसई तालाब पर पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।