गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम आफ ड्रीम्स (केओडी) में 19 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे अज्ञात कारण से आग लग गई। बंद परिसर के अंदर रखे कबाड़ और बचे हुए सामान में आग की लपटें उठती देख लोगों ने फायर विभाग को सूचना दी। रात 10.09 बजे सूचना मिलने पर सेक्टर-29 फायर स्टेशन से पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।