बसई चौक फुट ओवरब्रिज पर एस्केलेटर खराब होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेंटेनेंस की कमी के कारण एस्केलेटर लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे लोग एस्केलेटर को ही सीढ़ियों की तरह इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति और भी मुश्किल बनी हुई है।