फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में प्रमुख जगह लगेंगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स, मुसीबत में बटन दबाते ही पहुंचेगी पुलिस

मिलेनियम सिटी की सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद होने जा रही है। इसके तहत पहले चरण में करीब 100 सार्वजनिक स्थानों के साथ पुलिस थानों में इमरजेंसी कॉल पॉइंट/इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीपी/ईसीबी) लगवाने की योजना है। आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति बटन दबाकर पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकेगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्य किसी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। पुलिस विभाग ने शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट लगाने का प्रस्ताव जीएमडीए को दिया था। जीएमडीए ने इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें