गुरुग्राम के लोगों ने क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के माहौल में मनाया। विभिन्न सोसाइटियों में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। सेक्टर 103 स्थित क्रिसमस इंडियाबुल्स पार्क सेंट्रम सोसाइटी में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सेंटा क्लाज की ड्रेस में डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर सोसाइटी में कई तरह के फन गेम और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आनंद समिति के सभी लोगों ने लिया।