हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी पटौदी खंड के गांव मौजाबाद में अपने ससुराल पहुंचीं। जहां उनका नागरिकों ने अभिनंदन किया। इस मौके पर आयोग की चेयरपर्सन ने गांव के मंदिर में मत्था टेककर कार्यक्रम स्थल तक पैदल आई। जहां पहुंचने पर उनका महिलाओं सहित लोगों ने फूलमालाओं सहित बुक्का भेट करके जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।