सेक्टर-57 में रहने वाले अंशुल धवन ने अपनी पत्नी महक की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों कुछ दिनों के लिए हिसार गए थे और रविवार की रात तक लौटने वाले थे। मकान मालिक को इस घटना की जानकारी सोमवार देर शाम को मिली, उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि शांत स्वभाव का अंशुल ऐसा कर सकता है। दंपती अक्तूबर 2025 से फ्लैट में रह रहे थे और उनके बीच किसी तरह की कोई कहासुनी नहीं हुई थी।