हरियाणा के गुरुग्राम में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है । गुरुवार को मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी से करीब 33 किलो सोना और करीब सात लाख रुपए नकद लूट लिए गए । दिनदहाड़े बैंक में करीब 7 से 8 हथियारबंद बदमाश घुस आए और कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहीं लूट का विरोध कर रहे बैंक के एक सुरक्षा कर्मी और बैंक में मौजूद एक ग्राहक को बदमाशों ने चाकू भी मार दिया, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।