मेरठ में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी नेता और उनके समर्थकों ने खरखौदा में पशुओं से भरा कैंटर पकड़ लिया और थाने ले जाकर जमकर हंगामा किया। हजारों लोगों की भीड़ ने थाने के बाहर कैंटर में पथराव और जमकर तोड़फोड़ की। मेरठ -हापुड़ रोड जाम कर सीएम ओर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अफसरों से उनकी जमकर नोंकझोंक हुई।