गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-15 से 5 करोड़ की पुरानी करंसी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक हजार और पांच सौ के पुराने नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने इस बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। इस मामले में आगे की जांच आयकर विभाग की टीम करेगी।