गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत में घर से मजदूरी करने गये युवक की विद्युत करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए टीन शेड के नीचे रखे सीमेंट पोल पर बैठ था। टीन में करंट आने की वजह से वह उसकी चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने पर युवक की मौत हो गई। लोगों ने पुलिस व युवक के परिजनों को सूचना दी।