मुरादनगर इलाके में एक कांवड़ खंड़ित होने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने कांवड़ लांघ दी। जिसके बाद कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आक्रोशित कांवड़ियों को समझा कर शांत किया। पुलिस ने तीन कांवड़ियों को जल लेने हरिद्वार भेजा है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कांवड़िएं फूड प्लाजा होटल पर विश्राम कर रहे थे।