मोदीनगर में भोजपुर के गांव तहलेटा में गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर लुटेरों ने पिस्टल के बल पर 50 हजार रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया। एजेसी कर्मचारी ने जैसे ही शोर मचाया तो ग्रामीणों ने एक किलोमीटर तक पीछा कर एक लुटेरे को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। इसके बाद पुलिस को सौंपा। दो लुटेरे नकदी लेकर फरार हो गए।