29 जनवरी बुधवार को मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जा रहे हैं। कौशांबी डिपो पर यात्रियों की भीड़ उमड़ती देख परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए बसों की संख्या में इजाफा कर दिया है। सुबह से अब तक पांच बसें यात्रियों को लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकी हैं। कौशांबी के एआरएम शिव बालक ने बताया कि चार दिन में 2500 से अधिक लोग प्रयागराज के लिए बसों से रवाना हो चुके हैं। यात्रियों की भीड़ देखते हुए हर दिन 20 से 25 बसें प्रयागराज भेजी जा रही है। बसों के अंदर राम भजन भी बज रहा है।