फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीनगर में चकभोला रजवाहे का निर्माणाधीन पुल धराशायी, बड़ा हादसा टला

विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Apr 2025 07:29 PM IST

चकभोला रजवाहे पर मोदीनगर स्थित गांव कादराबाद के समीप बन रहा निर्माणाधीन पुल मंगलवार रात लिंटर डालते समय धराशायी हो गया। इसकी चपेट में आकर कई मजदूर मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुल गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। मेरठ खंड गंगा नहर के चकभोला रजवाहे पर गांव कादराबाद में मोदीनगर तहसील के समीप लाखों रूपये की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि मंगलवार को पुल निर्माण में बड़ी संख्या में मजदूर लगे थे। रात के समय लिंटर डाला जा रहा था। लिंटर डालते समय पुल धराशायी हो गया। कई मजदूर मलबे में दब गए और कुछ मजदूर पानी में गिर गए। घटनास्थल पर चींख-पुकार मच गई। मौके पर जमा भीड़ ने किसी तरह मजदूरों को रजवाहे से बाहर निकाला। गनीमत रही कि निर्माण स्थल के आसपास बसापत है और लोगों ने तेजी से रेस्क्यू कर मजदूरों को बचा लिया। भीड़ ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तो कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार वहां से चुपचाप निकल गए। भीड़ ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसलिए निर्माणाधीन पुल धराशायी हुआ। उपजिलाधिकारी मोदीनगर निखिल चक्रवर्ती का कहना है कि सिचाई विभाग की ओर से निर्माणाधीन पुल गिरने की जानकारी दी गई है। विभाग के अनुसार शटरिंग के कारण पुल गिरने का बात सामने आई है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें