गर्मी अपने चरम पर है। इसी बीच रेल यात्रियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने शौचालयों में पानी की सुविधा नहीं है। गंदगी की वजह से लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को शौच आदि करने के लिए मुश्किल हो रही है। कई लोग तो मजबूरी में स्टेशन से बाहर जा रहे हैं। यात्रियों की लगातार शिकायतों का भी जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं है। इतना ही नहीं, गर्मी में लोगों के गले सूख रहे हैं लेकिन स्टेशन पर जो पानी की टोटी लगी है, उनमें गर्म पानी निकल रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सबसे ज्यादा भीड़ उमर रही है लेकिन यहां तीन टोटी पूरी तरह खराब पड़ी हैं।