गाजियाबाद के दुहाई स्थित आईएएमआर काॅलेज में चल रही दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन खो-खो में आकांक्षा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। समस्त खेलाें में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान की चेयरपर्सन अंशु बंसल, सचिव संजय बंसल, निदेशक डॉ. पीके वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कराया।