शिवशक्ति धाम डासना से एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक ने यह घोषणा की की 22 मार्च को इस्लाम छोड़कर मानवता की ओर आने वाले एक्स मुस्लिमो की समस्याओं, लक्ष्य और उपलब्धियों पर गहन चिंतन के लिए सम्पूर्ण विश्व के एक्स मुस्लिमो का महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सलीम वास्तिक झटका मूवमेंट के सरदार रविरंजन सिंह के साथ शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस्लामिक ग्रन्थों का गहन अध्ययन किया तो उनका विश्वास इस्लाम से उठ गया जिसके बाद उन्होंने मुस्लिम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया। आज उनके जैसे लाखो लोग हैं जिन्होंने इस्लाम की सच्चाई को समझ कर इस्लाम छोड़ दिया।अब ऐसे लोगो को एक्स मुस्लिम कहा जाता है। उन्होने बताया कि वह सम्मेलन के लिए काफी समय से प्रयासरत हैं लेकिन उनको स्थान नहीं मिला। इसलिए महामंडलेश्वर से प्रार्थना की है कि वह सम्मेलन हमें शिवशक्ति धाम डासना ने करने की अनुमति प्रदान करें। उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि वह शिवशक्ति धाम डासना मे सम्मेलन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह सम्मेलन के लिये केवल स्थान दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिवशक्ति धाम डासना का इस सम्मेलन में कोई भूमिका नहीं होगी।