फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में चोर बेखौफ: रावली गांव में दो माह में 8 चोरी की वारदात, ज्ञापन सौंप दी DCP ऑफिस घेरने की चेतावनी

अनुज कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 02:38 PM IST

मुरादनगर के रावली चौकी क्षेत्र में पिछले दो महीने से चोरी की घटनाओं में बेहताशा वृद्धि हो रही है जिससे किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है आठ बार अलग-अलग चोरी की घटनाओं में लगभग 50 से लेकर 60 टूवेलो के तार,स्टार चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। रावली गांव से दो चोरी की अलग-अलग वारदातों में एक बार विद्युत लाइन चोरी कर ली गई है और एक बार पूरे के पूरे ट्रांसफार्मर को ही विद्युत लाइन से चोरी कर ले गए हैं चोरों के हौसले इस कारण भी बुलंद है क्योंकि रावली चौकी क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरियों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है जैसे सुराना गांव की चोरी रेवाड़ी गांव की चोरी भीग़ गांव से भैंस की चोरी स्कूल से एलसीडी की चोरी आदि घटना न खुलने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद है और निरंतर क्षेत्र में वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं रावली चौकी पर गस्त की स्थिति अत्यंत थी दयनीय है पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है इसके विपरीत छोटे-मोटे लड़ाई झगड़ा या अन्य क्षेत्र में छोटी-मोटी घटनाओं में पूरा हस्तक्षेप कर अपना व्यक्तिगत हित साधने में लगी हुई है जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव ने आज क्षेत्रवासियों के साथ थाना दिवस अधिकारी से मिलकर मांग की है कि यदि 10 दिन के अंदर-अंदर इन चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होता है तो सभी क्षेत्रवासी मिलकर डीसीपी ऑफिस को घेरने का काम करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें