फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मुरादनगर में मिनी स्पोर्ट्स मीट में छात्रों ने लिया बढ़चढ़ के हिस्सा

अनुज कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 08:14 PM IST

आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर मिनी स्पोर्ट्स मीट (नोएडा क्लस्टर) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। उप-प्राचार्य स्वीटी जैन द्वारा सभी आगंतुक अनुरक्षकों, खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।खेलकूद समारोह के अंतर्गत दौड़, स्किपिंग, योग, एथलेटिक्स आदि विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सुषमा अहलावत, सुधा रानी , अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे। मंच संचालन विकास वालिया एवं स्वाति कौशिक ने किया।प्रतियोगिता में नोएडा क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले छह केन्द्रीय विद्यालयों के लगभग 169 खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेलभावना के साथ भाग लिया। सभी विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें