फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मुरादनगर में जूनियर वर्ग अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, देखें

अनुज कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 06:28 PM IST

ओम सन पब्लिक स्कूल के स्पोर्टस अकादमी क्रीडास्थल पर जूनियर वर्ग अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पाँच के छात्रों ने बडी लगन व उत्साह के साथ भाग लिया। स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या डॉ .पूर्णिमा वार्ष्णेय ने खेलो को छात्रो के सर्वांगीण विकास व एकाग्रता के लिए अति आवश्यक बताया। बताया कि खो-खो चुस्ती-फुर्ती व त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास करता है। बालक वर्ग में कप्तान सौरव के नेतृत्व में टीम ने एक हाफ में 8 खिलाड़ी आउट करके विजय प्राप्त की। बालिका वर्ग में कप्तान आयुषी की टीम ने एक हाफ खेलकर विपक्षी टीम को 5 मिनट में आउट करके ट्राफी पर कब्जा किया। श्रृद्धा, वाणी, मायरा, कृतिका, आरव वर्मा, पृथ्वी, तन्मय, कविश ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबन्धक अशोक गुप्ता ने दोनों विजयी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कोच रमन शर्मा ने पूर्ण अनुशासन के साथ खेल का आयोजन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें