समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में आज हजारों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी गाज़ियाबाद को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, नीट परीक्षा पेपर लीक, अघोषित बिजली कटौती, किसानों की समस्याओं, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला असुरक्षा, आरक्षण में विसंगतियों, जनविरोधी नीतियों तथा विभिन्न भ्रष्टाचार एवं घोटालों के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।