पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कराया। जिले अलग-अलग समय पर चोरी, लूटे और खोए करीब 238 मोबाइल फोन को उनके मालिकों को लौटाया। गुरुवार दोपहर को डीसीपी ग्रामीण के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल फोन मालिकों को बुलाकर उन्हें सौंपा गया। डीसीपी एसएन तिवारी ने नेतृत्व में पुलिस टीम ने वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। साइबर क्राइम और थाने की पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के बाद लोगों को उनके फोन मिल सके। खोए मोबाइल मिलने पीड़ित लोगों ने पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया