अभिभावकों ने बताया कि एडीएम सिटी के आदेश के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने की मनमानी। अभिभावक रविवार को स्कूल की शिकायत करने डीएम आवास पर पहुंचे थे। अभिभावक अरुण ने बताया कि रविवार को एडीएम सिटी ने स्कूल के प्रधानाचार्य को फोन कर किसी भी बच्चे का प्रमोशन न रोकने एवं स्कूल आने पर पाबंदी न लगाने की बात कही थी। बावजूद इसके सोमवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया।