गाजियाबाद में एनएच-9 पर रविवार को चालक ने स्कॉर्पियों कार को 150 की गति से दौड़ाते हुए चार कारों और दो दोपहिया वाहनों में टक्कर मारी। कार को किसी तरह एनएच-9 पर विजयनगर क्षेत्र में रोका दिया। इसी दौरान कार सवार एक युवक को पकड़ लिया गया। उसमें सवार अन्य लोग मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।