मसूरी क्षेत्रांतर्गत फैक्टरी में काम करने जा रही महिला के साथ की छेड़खानी विरोध करने पर महिला को पीटा,महिला ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर। मसूरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे बाइक सवार एक मनचले ने अहसान होटल के पास एनएच नौ पर ऑटो के इंतजार में अपने पति के साथ खड़ी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी जिसका महिला ने विरोध किया तो युवक ने महिला व उसके पति के साथ मारपीट कर दी। महिला अपने पति के साथ अल नफीस मीट फैक्ट्री में काम करने जा रही थी,दम्पत्ति मसूरी में किराए पर रहते हैं तथा अल नफीस मीट फैक्ट्री में काम करते हैं।शोरशराबा होने पर लोग इकट्ठा हो गये तो मनचला वहां से भाग गया।महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दी है,जांच-पड़ताल कर युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।