गाजियाबाद के कौशांबी थानाक्षेत्र के सीमांत विहार निवासी बेकरी कारोबारी राजेश से 25 अगस्त की सुबह कार सवार लुटेरों ने तमंचे के बल उनसे चेन लूट ली। वारदात कौशांबी थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर जा चुके थे। प्रभारी एसीपी इंदिरापुरम श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।