कविनगर प्राथमिक विद्यालय में मां बेटी और अभिभावक मेला में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में बच्चों को अलग अलग करियर का महत्व बताया गया और उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव, एसआरजी पूनम शर्मा, एआरपी विनिता त्यागी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।