गाजियाबाद में एक लड़की और लड़के के बीच विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़का युवती को जमीन पर गिराकर पीटता हुआ नजर आ रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद इतने सारे लोगों में से कोई भी उसे रोकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। सबके सब तमाशबीन बनकर खड़े हैं। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों प्रेम संबंध में थे। वहीं घटना के बाद महिला मित्र ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला पैट्रोल पंप का मामला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।