साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला में शुक्रवार को दो पक्षों में एक ठेले को हटाने को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। मारपीट की घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।