गाजियाबाद के मोदीनगर की हत्या के एक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को अगवा करने के बाद हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया था। हरिद्वार की चंड़ी देवी मंदिर से लौटते समय चुनी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। बीती 21 जनवरी से महिला लापता चल रही थी। छह हजार रुपये मासिक खर्च तलाक के बाद परिवार न्यायालय ने बांधा था। मासिक खर्च की रकम से बचने के लिए घटना को अंजाम दिया। जानकारी के लिए बता दें कि हरिद्वार पुलिस ने महिला का शव बरामद किया।