फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बार एसोसिएशन चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी किया

अनुज कुमार Updated Wed, 10 Dec 2025 05:22 PM IST

बार एसोसिएशन के चुनाव में बाहरी अधिवक्ताओं के वोट बनवाकर मतदान कराने और कचहरी में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं के नाम काटने का आरोप लगा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों ने रजिस्ट्रार से शिकायत की है। रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। यह जानकारी प्रेसवार्ता कर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अतुल्य शर्मा, मुनीश त्यागी, सचिव पद के प्रत्याशी रहे हरेंद्र कुमार गौतम और स्नेह त्यागी ने संयुक्त रूप से दी। बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अतुल्य शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी की वोट काटकर उनकी सीओपी पर दूसरे अधिवक्ता की वोट बना दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, तहसील सदर, लोनी और हापुड़ के अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए थे। हरेंद्र ने बताया कि सूची में 346 ऐसे अधिवक्ताओं के नाम सूची में शामिल किए गए थे पंजीकरण बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। आरोप यह भी है कि 24 अधिवक्ता गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन, 14 अधिवक्ता लोनी बार एसोसिएशन, 13 हापुड़ बार एसोसिएशन और नौ अधिवक्ता तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। वहीं मुनीश त्यागी ने आरोप लगाया कि एक सौ अधिवक्ता ऐसे हैं जो कचहरी में कई वर्ष से वकालत कर रहे हैं, नियमित शुल्क जमा करने और सीओपी होने के बावजूद उनके नाम सूची से काट दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें