फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में भीड़ ने की तोड़फोड़ और आगजनी, पुलिस ने खदेड़ा

आकाश दुबे Updated Fri, 30 Aug 2024 10:36 AM IST

केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है।घटना का पता चलने पर सुबह करीब 11 बजे हिंदू परिवार गौ रक्षक समेत कई संगठनों के लोग लिंक रोड थाने पर जमा हो गए। इन लोगों ने आरोपी को उनके हवाले किए जाने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। वे लोग घटना को सामूहिक दुष्कर्म की बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगने से दिल्ली जाने और वहां से आने वाले लोगों को लंबे रास्ते से जाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने समझाया आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पर वे लोग दोपहर 12 बजे लौट गए। लेकिन, दो घंटे बाद फिर से बवाल कर दिया। इस पर आठ थानों की पुलिस बुला ली गई। रात को पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी बरसाकर खदेड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें