इस केस में नामजद कराए गए साहिबाबाद के शहीदनगर निवासी फैजान (20) को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे गिरफ्तार कर लिया। वह लिंक रोड क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से तनाव की स्थिति बन गई। गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने चौकी के बाहर धरना दे रहे लोगों को लाठी बरसाकर भगाया।